जौनपुर। पूरे जिले में गणतंत्र दिवस की धूम रही। तिरंगे को सलामी देकर लोगों ने राष्ट्रीय पर्व को मनाया। इसी क्रम में पुलिस लाइन में राज्य मंत्री गिरीश यादव ने ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर जिला जज, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी, एसपी सिटी, वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
वही मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर अब्दुल कादिर खान ने भी ध्वजारोहण करके कार्यक्रम को संबोधित किया।
इसी तरह नगर पंचायत जफरबाद कार्यालय में अध्यक्ष उम्मे राहीला के द्वारा झंडा फहराया गया। इस मौके परडॉ. सरफराज खान, जमाल हासमी, उमर फारूक लिपिक रजमन सुपर वाइजर वेद प्रकाश, सूरज ओंकार समेत अन्य लोग रहे। इसके अलावा विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जानिए क्या है गणतंत्र दिवस?
26 जनवरी का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि यह दिन भारतीयों को गणतंत्र होने की याद दिलाता है। इतिहास के पन्नों में 26 जनवरी को इसलिए खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी। भारत में हर साल दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं। यह दिन भारत के संविधान की महत्वपूर्णता और इसकी सशक्तता को मनाने का अवसर है। भारतीय संविधान ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था, अधिकारों और कर्तव्यों की स्पष्टता, और समानता की नींव रखी। गणतंत्र दिवस देशभर में विभिन्न संस्कृति, धर्म, जाति और भाषाओं से जुड़े लोगों के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक होता है।